विलोम /विपरीतार्थक शब्द/प्रतिलोम
विलोम /विपरीतार्थक शब्द/प्रतिलोम
विलोम शब्द का अर्थ:-किसी शब्द का विपरित अर्थ देने वाले शब्दो को विलोम शब्द कहते है।
नोट- 1.शब्द जिस स्तर का हो ,उसका विलोम भी उसी स्तर का होना अति आवश्यक है। यदि शब्द तत्सम है तो विलोम भी तत्सम होगा,यदि शब्द तद्भभव तो विलोम भी तद्भव होगा।
इसी प्रकार संज्ञा का विलोम संज्ञा तथा विशेषण शब्द का विलोम विशेषण होगा।
जैसे - अधिक=न्यून।
अधिक का विलोम कम नही होगा क्योकि कम शब्द उर्दू का है।कम का विलोम ज्यादा होता है।
2. विलोम करने से पूर्व शब्द के अर्थ को समझ लेना चाहिए।
विलोम शब्द निम्न है-
शब्द विलोम
अंत आदि
अधिमूल्यन अवमूल्यन
अपराधी निरपराध
अथ इति
अथाह छिछला
अवर प्रवर
अवत्तल उत्तल
अतिथि आतिथेय
अतिवृष्टि अनावृष्टि
अधोगति ऊर्ध्वगति
अभियुक्त अभियोगी
अत्यधिक स्वल्प
अनुराग विराग
अग्रज अनुज
अधम उत्तम
अपेक्षा उपेक्षा
अस्त्रीकरण निरस्त्रीकरण
आविर्भाव तिरोभाव
आगामी विगत
आर्द्र शुष्क
आलस्य उद्यम
आचार अनाचार
आद्य अन्त्य
आभ्यन्तर बाह्य
आकुंचन प्रसारण
आमिष निरामिष
आसक्त अनासक्त
इहलौक परलौक
उत्पत्ति विनाश
उत्तरार्ध पूर्वार्ध्द
उपमय अनुपमेय
उपमान उपमेय
उच्छ्वास निःश्वास
उज्ज्वल धूमिल
उपार्जित अनुपार्जित
उल्लास विल्लास
उऋण ऋणी
उदार अनुदार
उद्भव अवसान
उन्मूलन रोपण
उर्वर अनुर्वर
उर्ध्व अधर
उर्ध्वगामी अधोगामी
ऋत अनृत
एकाकी समग्र
ऐहिक पारलौकिक
औदार्य अनौदार्य
कलंकित निष्कलंक
कृतज्ञ कृतघ्न
कुलदिप कुलांगार
कुख्यात विख्यात
कौलाहल नीरवता
क्षद्र विराट
खंडन मन्डन
खगोल भूगोल
खीझना रीझना
गरिमा लघिमा
गहरा उथला
ग्राम नगर
गौरव लाघव
घना छितरा
चतुर मूढ़
चिर स्थिर
चेतना मूर्च्छा
ज्योति तम
जाग्रत सुषुप्त
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें