संदेश

सितंबर 7, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तत्पुरुष समास के भेद रचना के आधार पर।हिंदी।तत्पुरुष समास

तत्पुरुष समास  (भाग-2) रचना के आधार पर तत्पुरुष समास के चार भेद होते है। 1.नञ तत्पुरुष समास    2.उपपद तत्पुरूष 3.लुप्त पद तत्पुरुष समास   4.अलुक तत्पुरुष समास 1.नञ तत्पुरुष समास जिन शब्दो कि रचना अ, अन ,अन्, ना ,न उपसर्गो से बनी हो वे नञ तत्पुरूष समास के उदाहरण होते है। अज्ञान  = न ज्ञान/ज्ञान नही अनाहुत  =  न बुलाया हुआ अनावश्यक =आवश्यकता नही अनेक = एक नही नालायक  =लायक नही अनजान =जानकार नही नापसंद =   पसंद नही अनपढ़  = पढ़ा हुआ नही नास्तिक =आस्तिक नही अनमेल  =मेल नही नपुंसक  = पुंसक नही अनहोनी =होनी नही 2.उपपद तत्पुरुष समास  जिस सामासिक पद में दूसरा पद पूर्ण या स्वतन्त्र न होकर उप पद हो वह तत्पुरुष समास का उदाहरण होता है। उपपद से तात्पर्य है जिस पद का वाक्य में अकेले का स्वतन्त्र रुप से प्रयोग  न किया  जा सके। जैसेः-  ज, ग ,द ,धि ,प, ज्ञ ,चर ,कर ,भर ,धर जलज (जल में उत्पन होने वाला) जलद  (जल को देने वाला) मधूप   (मधू को पिने वाला) जलचर (जल में विचरण करने वाला) खग ...