तत्पुरुष समास के भेद रचना के आधार पर।हिंदी।तत्पुरुष समास

तत्पुरुष समास  (भाग-2)

रचना के आधार पर तत्पुरुष समास के चार भेद होते है।

1.नञ तत्पुरुष समास    2.उपपद तत्पुरूष
3.लुप्त पद तत्पुरुष समास   4.अलुक तत्पुरुष समास

1.नञ तत्पुरुष समास

जिन शब्दो कि रचना अ, अन ,अन्, ना ,न उपसर्गो से बनी हो वे नञ तत्पुरूष समास के उदाहरण होते है।
अज्ञान  = न ज्ञान/ज्ञान नही
अनाहुत  =  न बुलाया हुआ
अनावश्यक =आवश्यकता नही
अनेक = एक नही
नालायक  =लायक नही
अनजान =जानकार नही
नापसंद =   पसंद नही
अनपढ़  = पढ़ा हुआ नही
नास्तिक =आस्तिक नही
अनमेल  =मेल नही
नपुंसक  = पुंसक नही
अनहोनी =होनी नही

2.उपपद तत्पुरुष समास

 जिस सामासिक पद में दूसरा पद पूर्ण या स्वतन्त्र न होकर उप पद हो वह तत्पुरुष समास का उदाहरण होता है।
उपपद से तात्पर्य है जिस पद का वाक्य में अकेले का स्वतन्त्र रुप से प्रयोग  न किया  जा सके।

जैसेः-  ज, ग ,द ,धि ,प, ज्ञ ,चर ,कर ,भर ,धर

जलज (जल में उत्पन होने वाला)
जलद  (जल को देने वाला)
मधूप   (मधू को पिने वाला)
जलचर (जल में विचरण करने वाला)
खग    (ख में दमन करने वाला)
दिनकर (दिन को सम्भव करने वाला)

3.लुप्त पद  त्पुरूष 

इसमें केवल विभक्ति चिन्ह का हि लोप हि नही होताहै, बल्कि पद समूह का लोप होता है।
रेलगाड़ी   (रेल पर चलने वाली गाड़ी )
दहीबडा   (दही  में डुबा हुआ बड़ा)
गुड़धानी  (गुड़ मिली हुई धानी)
मधुमक्खी  (मधु को इक्कठा करने वाली मखी)
सोर ऊर्जा  (सोर से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा)
पनडुप्पी   (पानी में डुबकर चलने वाली डिब्बिया)
तत्पुरुष समास भाग 1
मालगाड़ी  (माल को ढ़ोने वाली गाड़ी)
समास/हिन्दी
रचना के आधार पर तत्पुरुष समास के भेद

4. अलुक तत्पुरूष समास

जिस सामासिक पद में प्रथम पद किविभक्ति का लोप नही होता हो अर्थात प्रथम पद मेंदूसरा  पद जोड़ने.पर प्रथम पद कि विभक्ति ज्यो कि त्यो बनी रहती हैं।
जैसे
विश्वम्भर, मृत्युञ्जंय
मनसिज   = मन में उत्पन्न होने वाला
सरसिज    = सर में उत्पन्न हो ने वाला
खेचर      = खे में चर करने वाला
थानेदार   ,चूहेदानी
समास हिंदी
हिंदी ,स्वर और व्यनजंन

नोट   =  यदि अलुक तत्पुरुष विकल्प में नही है तो चुहेदानी में सम्प्रदान तत्पुरूष ,

थानेदार में सम्बन्ध तत्पुरूष व उपर्युक्त अन्य सभी उदाहरण बहुब्रीहि समास के होंगे ।
द्विगु समास और कर्मधारय समास का अर्थ और प्रकार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्ण-सयोग/वर्ण का भेद/स्वर वर्गीकरण

समास। हिन्दी